Tuesday, 15 September 2026 | 5:53 AM
भारत

बरेली-बकरी ने खाए पत्ते तो,युवक की जमकर लगाई धुनाई

बरेली। एक बच्चा अपनी बकरियों को चराने के लिए गया तो बकरी ने अन्य व्यक्ति के पत्ते खा लिए जिस से बौखलाए हुए दबंगों ने 13 वर्षीय युवक को बुरी तरह पीट डाला यह आरोप लगाया है थाना देवरिया के ग्राम बसु धरण जागीर मैं रहने वाले महिपाल ने उसने बताया कि 22 जुलाई को उसका 13 वर्षीय पुत्र विकास बकरियों को चराने
Share:
बरेली-बकरी ने खाए पत्ते तो,युवक की जमकर लगाई धुनाई
Read in your preferred language.

बरेली। एक बच्चा अपनी बकरियों को चराने के लिए गया तो बकरी ने अन्य व्यक्ति के पत्ते खा लिए जिस से बौखलाए हुए दबंगों ने 13 वर्षीय युवक को बुरी तरह पीट डाला यह आरोप लगाया है थाना देवरिया के ग्राम बसु धरण जागीर मैं रहने वाले महिपाल ने उसने बताया कि 22 जुलाई को उसका 13 वर्षीय पुत्र विकास बकरियों को चराने के लिए ले गया था जिसमें दूसरे के पत्ते खाने पर दीनदयाल पुत्र हीरालाल ने प्रार्थी के पुत्र को बेरहमी से पीटकर बुरा हाल कर दिया मौके पर पहुंचे छात्र पाल पुत्र पुत्र सेन सुरजीत पुत्र ननकी लाल ने बचाया प्रार्थी ने थाना में शिकायत की जिसका मामला पंजीकृत भी कर लिया गया परंतु पुलिस ने अभी भी कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे उपरोक्त लोगों के हौसले बुलंद हैं उनका कहना है कि पुलिस उनके साथ है उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता और इस बार तो कम मारा है अगली बार देखे तो बेटी और बाप दोनों को जान से मार डालेंगे पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही की मांग की है