Tuesday, 15 September 2026 | 3:47 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली-पहले मारी मां अब बने बाप की जान के दुश्मन,वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की पुलिस से गुहार

बरेली-पीड़ित ने कहा मेरी पत्नी को पहले ही मार चुके है अब ये लोग जायदाद की लिए मेरी जान लेना चाहते है। यदि मेरे साथ कोई घटना होती है उसके जिम्मेदार मेरे बेटा व बहु होंगे।दरअसल बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके बरेली पुलिस से अपनी सुरक्षा की ग
Share:
बरेली-पहले मारी मां अब बने बाप की जान के दुश्मन,वीडियो वायरल कर लगाई सुरक्षा की पुलिस से गुहार
Read in your preferred language.

बरेली-पीड़ित ने कहा मेरी पत्नी को पहले ही मार चुके है अब ये लोग जायदाद की लिए मेरी जान लेना चाहते है। यदि मेरे साथ कोई घटना होती है उसके जिम्मेदार मेरे बेटा व बहु होंगे।दरअसल बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करके बरेली पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है ।
वायरल वीडियो में बुजुर्ग का कहना है कि मैंने अपने बहु व बेटे को अपनी जायदाद से बेदखल कर दिया है जिसके कारण बेटा और बहू मेरी जान के पीछे पड़े हुए है और इन लोगो ने मेरे जान लेने के लिए गुंडे लगा रखे है जो किसी भी समय मुझे मार सकते है ।
इन लोगो ने मेरी पत्नी को भी मार दिया जो कि मरने से पहले एक नोट लिखा छोड़ गई थी ।जिसमें मेरी पत्नी ने बेटे व बहु को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है ।जिसमे प्रेमनगर थाने में एक मुकदमा भी चल रहा है।
अब यह लोग मेरी हत्या करके जायदाद हड़पना चाहते है मजबूर होकर मुझे बरेली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है ।

https://youtu.be/X44vm8tD_ok