Tuesday, 15 September 2026 | 3:44 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - आंवला शाहबाद रोड पर डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला एक की मौत।

आंवला शाहबाद रोड बरसेर बिशनपुरी चैक पोस्ट के बीच में डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना में दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। कस्बा सिरौली के मोहल्ला प्यास वार्ड नंबर 3 के
Share:
बरेली - आंवला शाहबाद रोड पर डंपर ने बाइक सवार युवकों को कुचला एक की मौत।
Read in your preferred language.

आंवला शाहबाद रोड बरसेर बिशनपुरी चैक पोस्ट के बीच में डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई घटना में दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कस्बा सिरौली के मोहल्ला प्यास वार्ड नंबर 3 के नदीम व ताजबर गांवों में घूमकर रेडीमेड ब्लाउज बेचते हैं। शुक्रवार की शाम वह एक ही बाइक से बदायूं से फेरी करके घर जा रहे थे तभी बरसेर और बिशनपुरी चैक पोस्ट के बीच में एक डंपर ने बाइक को कुचल दिया जिसमें ताजबर 22 की मौके पर मौत हो गई और नदीम गम्भीर रूप से घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया तथा मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था।
फाइल फोटो।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा