Tuesday, 15 September 2026 | 12:39 AM
भारत

बरेली: ग्राम पंचायतों में किसी कारणवश ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हुए पदों पर नामांकन किए गए ब्लॉक परिसर रहा बंद।

आँवला - ब्लाक रामनगर में उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में किसी कारणवश ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त हुए पदों पर नांमाकन पत्र भरे जा रहे हैं। विकासखंड रामनगर के परिसर में रविवार को रिक्त हुईं ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर,लीलौर सहसा,व्योधन खुर्द,महमूदपुर,जगतीरा,कमठेना दरावनगर, क
Share:
बरेली: ग्राम पंचायतों में किसी कारणवश ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त हुए पदों पर नामांकन किए गए ब्लॉक परिसर रहा बंद।
Read in your preferred language.

आँवला - ब्लाक रामनगर में उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में किसी कारणवश ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त हुए पदों पर नांमाकन पत्र भरे जा रहे हैं।
विकासखंड रामनगर के परिसर में रविवार को रिक्त हुईं ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर,लीलौर सहसा,व्योधन खुर्द,महमूदपुर,जगतीरा,कमठेना दरावनगर, कंथरी जाफरपुर आदि ग्राम पंचायतों के लिए 18 वार्डों के नामांकन पत्र खरीदे जा रहे हैं।रविवार को संबंधित ग्राम पंचायतों के लोगों ने नामांकन पत्र खरीद कर पूर्ण कर जमा किए।

निर्वाचन अधिकारी डां अवधेश कुमार ने बताया कि विकास खंड रामनगर की आठ ग्राम पंचायतों में अठारह वार्डों के लिए नामांकन पत्र खरीदे जा रहे हैं।यहाँ क्षेत्राधिकारी आँवला चमन सिंह चावड़ा ने रामनगर ब्लाक का निरीक्षण किया।इस दौरान चौकी प्रभारी रामनगर अमित कुमार, विध स्टाफ , सहायक निर्वाचन अधिकारी यशपाल सिंह,लालाराम आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा