Tuesday, 15 September 2026 | 2:47 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - दहेज के लोभी बने विवाहिता के हत्यारे!

आँवला - अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कॅनी इंचौर झूना नगर के मेहरबान राठौर की 3 पुत्रियां एक पुत्र मृतक शिवानी दूसरे नंबर पर थी .जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है. उसकी शादी 25 जून 2018 में ग्राम बलेई थाना बिशारतगंज में रिंकू पुत्र ख्यालीराम से हुई थी. लेकिन उसका पति रिंकू अपनी बीवी से कहता था कि हमें दहेज
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कॅनी इंचौर झूना नगर के मेहरबान राठौर की 3 पुत्रियां एक पुत्र मृतक शिवानी दूसरे नंबर पर थी .जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष है. उसकी शादी 25 जून 2018 में ग्राम बलेई थाना बिशारतगंज में रिंकू पुत्र ख्यालीराम से हुई थी. लेकिन उसका पति रिंकू अपनी बीवी से कहता था कि हमें दहेज कम दिया है. शिवानी की छोटी बहन को दहेज ज्यादा दिया गया है. जिस पर आशंका है की दहेज के मसले को लेकर कहासुनी हुई और गला दवाकर 9 तारीख दिन बुधवार को मार डाला. शिवानी के मायके वालों को उसकी मौत की जानकारी हुई तो वे सब मौके पर पहुंच गए . शिवानी की मां सरस्वती का कहना है कि मेरी लड़की मरी पड़ी थी . उसकी लैटरीन से पेटिकोट सना था. उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे .उसके पैर में बिछिया तक नहीं था. मेरी पुत्री को उन्होंने दहेज के खातिर मार डाला . यहां मौके पर पहुंचे सीओ आँवला, एसडीएम आँँवला सहित कई अफसरों ने जायजा लिया.

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा