Tuesday, 15 September 2026 | 12:09 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में ई रिक्शा पलटने से दिव्यांग चालक की मौत घर मचा कोहराम।

गांव शहबाजपुर के इकरार दिव्यांग है। घरवालों ने उनको कमाने खाने के लिए ई-रिक्शा लेकर दे दिया था। जिसे चलाकर वह बच्चों के साथ हंसी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे। सोमवार सुबह तड़के ही वह ई रिक्शा से सिरौली सवारियां लेने जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण सड़क के गड्ढे नजर नहीं आ रहे थे। इसी दौरान शहबाजपुर
Share:
बरेली - सिरौली थाना क्षेत्र में ई रिक्शा पलटने से दिव्यांग चालक की मौत घर मचा कोहराम।
Read in your preferred language.


गांव शहबाजपुर के इकरार दिव्यांग है। घरवालों ने उनको कमाने खाने के लिए ई-रिक्शा लेकर दे दिया था। जिसे चलाकर वह बच्चों के साथ हंसी-खुशी अपना जीवन यापन कर रहे थे। सोमवार सुबह तड़के ही वह ई रिक्शा से सिरौली सवारियां लेने जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण सड़क के गड्ढे नजर नहीं आ रहे थे। इसी दौरान शहबाजपुर से केसरपुर बीच सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया चला गया और पलट गया। जिसके नीचे दबकर दम घुटने से इकरार की मौत हो। सुबह राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। घरवालों ने मौके पर जाकर ई रिक्शे से निकाला तो वह मृत थे। शरीर पर चोट के निशान नहीं बताये जा रहे हैं। समझा जा रहा है कि संभवतः दम घुटने से मौत हुई होगी। इकरार का एक बेटा है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा