सिरौली - थाना क्षेत्र के ग्राम रुखाड़ा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध हालत में उनके ही निजी नलकूप के निकट एक पेड़ पर लटका मिला है ।सूचना पर पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई है ,और छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को उतार कर पीएम के लिए भेजा है।
रुखड़ा गांव के अमरपाल सिंह यादव के पुत्र योगेश यादव अपने ही गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। सोमवार दोपहर तक पिता समेत तमाम लोगों से बातचीत करते रहे बताते हैं। दोपहर बाद योगेश घर से निकल गए और उनके गांव से उत्तर दिशा में स्थित उनके ही निजी नलकूप के निकट एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा गया। इसकी सूचना लोगों ने परिवार वालों को दी ,तो घर में कोहराम मच गया। बाद में सिरौली पुलिस को सूचना दी गई ।थाना अध्यक्ष सिरौली अश्विनी कुमार फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गये,और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है ।
मृतक के पिता अमरपाल सिंह ने बताया दोपहर 11 बजे तक बेटे से बात होती रही किसी तरह की कोई परेशानी नही बताई। शाम को उनके पेड़ पर लटके होने की सूचना मिली। वह नोएडा में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
शुरुआती जांच मे भी अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।अश्वनी कुमार, एसओ सिरौली
उत्तर प्रदेश
बरेली - सन्धिग्ध अवस्था मे बीडीसी सदस्य् का पेड़ से लटका मिला शव
सिरौली - थाना क्षेत्र के ग्राम रुखाड़ा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध हालत में उनके ही निजी नलकूप के निकट एक पेड़ पर लटका मिला है ।सूचना पर पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई है ,और छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को उतार कर पीएम के लिए भेजा है। रुखड़ा गांव के अमरपाल सिंह यादव के पुत्
Read in your preferred language.