Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
भारत

बरेली - दबंग ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

आँवला - तहसील आँवला क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में उन्नी देवी पत्नी बदन सिंह ने आरोप लगाया कि समय करीब दोपहर 2:00 बजे के करीब उसकी पुत्री प्रियंका घर का कूड़ा फेंकने बाहर गई थी तभी मौका पाकर गांव का ही राकेश कश्यप पुत्र कृष्ण पाल कश्यप घर के अंदर घुस गया और अलमारी में रखा पुत्र वधू का एक सोने का हार
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - तहसील आँवला क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में उन्नी देवी पत्नी बदन सिंह ने आरोप लगाया कि समय करीब दोपहर 2:00 बजे के करीब उसकी पुत्री प्रियंका घर का कूड़ा फेंकने बाहर गई थी तभी मौका पाकर गांव का ही राकेश कश्यप पुत्र कृष्ण पाल कश्यप घर के अंदर घुस गया और अलमारी में रखा पुत्र वधू का एक सोने का हार पैंडल वाला, चार चुड़ी सोने की व पुत्री प्रियंका की गोद की सोने की अंगूठी, 1 जोड़ी सोने के कुंडल , 1 जोड़ी पायल चांदी की, एक मंगलसूत्र चांदी का व नगद 65 00 रुपए चुरा कर ले गया उसकी पुत्री प्रियंका जब कूड़ा डाल कर घर वापस आई तो उक्त राकेश कश्यप धक्का देकर भाग गया पुत्री प्रियंका की चीख-पुकार पर पड़ोस के लोग आ गए जिन्होंने घटना देखी मैं अपने माय के गई हुई थी,उन्नी देवी ने बताया उसका पति पंजाब में नौकरी करता है व बड़ा बेटा तहसील आँवला पर लोकवाणी चलाता है, घटना के समय घर पर पुत्री अकेली थी, उक्त घटना की तहरीर उसने कोतवाली आंवला को दी है और घटना का शीघ्र खुलासा करने की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा