Tuesday, 15 September 2026 | 5:57 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली :मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने बोला हमला, चार को किया घायल

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी गांव ठिरिया खेतल में मगरमच्छ ने 4 ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया, जब यह सूचना ग्रामीणों और फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा व घायल धर्मपाल के घर पहुंची तो तुरंत नदी किनारे पहुंचे तो देखा चारों लोग घायल अवस्था में पड़े थे, लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा
Share:
बरेली :मछली पकड़ने गए युवक पर मगरमच्छ ने बोला हमला, चार को किया घायल
Read in your preferred language.

जनपद बरेली फतेहगंज पश्चिमी गांव ठिरिया खेतल में मगरमच्छ ने 4 ग्रामीणों पर हमला कर घायल कर दिया, जब यह सूचना ग्रामीणों और फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा व घायल धर्मपाल के घर पहुंची तो तुरंत नदी किनारे पहुंचे तो देखा चारों लोग घायल अवस्था में पड़े थे, लोधी नगर सभासद महेंद्र पाल शर्मा ने उन्हें तुरंत ही अपने कार में बैठा कर अस्पताल ले जाकर इलाज कराया, जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्रामीण खेतों पर काम करने व मछली पकड़ने के लिए बहगुल नदी किनारे गए थे, तभी अचानक फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर निवासी धर्मपाल और ठिरिया खेतल निवासी छोटे खां, मोनिस व जाहिद पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे वह लोग घायल हो गए, कुंडा में मगरमच्छ होने की सूचना से ग्रामीण दहशत में है ग्रामीणों का कहना है कि मगरमच्छ बहगुल नदी से निकलकर सूखे में आ जाता है ग्रामीण जब खेतों में काम करने जाते हैं तो मगरमच्छ उन पर हमला कर देता है, इससे पहले भी मगरमच्छ कई बार लोगों पर हमला कर घायल कर चुका है,