Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली-नही सह सकी प्रेमी की मौत का सदमा,अस्पताल में हो गयी प्रेमिका की भी मौत

बरेली/यूपी-:-कहते हैं प्यार अंधा होता है,प्यार में प्रमी क्या नही कर जाते, क्या नही कर गुजरते,ताजा मामला मीरगंज के ग्राम सिंधौली में रहने वाले एक और प्रेमी जोड़े का अंत हो गया बताते चलें 2 दिन पहले मृतक अमित के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र अमित अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जिससे नाराज
Share:
बरेली-नही सह सकी प्रेमी की मौत का सदमा,अस्पताल में  हो गयी प्रेमिका की भी मौत
Read in your preferred language.

बरेली/यूपी-:-कहते हैं प्यार अंधा होता है,प्यार में प्रमी क्या नही कर जाते, क्या नही कर गुजरते,ताजा मामला मीरगंज के ग्राम सिंधौली में रहने वाले एक और प्रेमी जोड़े का अंत हो गया बताते चलें 2 दिन पहले मृतक अमित के पिता ने थाने में तहरीर दी थी कि उनका पुत्र अमित अपनी प्रेमिका से मिलने गया था जिससे नाराज होकर प्रेमिका के पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे जहर दे दिया जिससे उसकी मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था वही जिला अस्पताल में भर्ती  संजीव पाठक की पुत्री 17 वर्षीय रिया की भी हालत खराब थी जिसकी इलाज के दौरान ब्रहस्पति वार को मौत हो गई। रिया की माँ गीता ने बताया कि मृतक युवक अमित ने अपने घर पर चहर खाया था जबकि अमित की मौत के बाद बदले की भावना रखते हुए अमित के पिता सहित 7 लोगों ने आकर उसकी दूसरी पुत्री और बच्चों के साथ मारपीट की एवं जबरन रिया के साथ अश्लीलता करते हुए जहर दे दिया। गीता पाठक ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक पक्ष द्वारा लगाया गया आरोप बिल्कुल गलत है दरअसल मृतक अमित लगातार उनकी पुत्री पर भागने के लिए दबाव बना रहा था जिसकी वजह से युक्ति के मना करने पर अमित ने अपने घर पर ही जहर खाया था। फिलहाल एसपी देहात के मुताबिक दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है दोनों की मौत के कारण गहन जांच के बाद ही पता चलेगा।