Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - महापौर डॉ उमेश के साथ शहर की सरकार ने ली शपथ, शहर को बनाएंगे विश्व का सबसे सुंदर शहर।

बरेली नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर उमेश गौतम ने बरेली क्लब में दूसरी पारी शुरू करने से पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने नवनिर्वाचित महापौर को शपथ दिलाई। डा उमेश गौतम ने कहा कि वह चाहते हैं कि बरेली विश्व का सबसे सुंदर शहर बने। इसको लेकर प्रयास करेंगे। नगर निगम के 80 पार्
Share:
बरेली - महापौर डॉ उमेश के साथ शहर की सरकार ने ली शपथ,  शहर को बनाएंगे विश्व का सबसे सुंदर शहर।
Read in your preferred language.

बरेली नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर उमेश गौतम ने बरेली क्लब में दूसरी पारी शुरू करने से पहले पद और गोपनीयता की शपथ ली। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने नवनिर्वाचित महापौर को शपथ दिलाई। डा उमेश गौतम ने कहा कि वह चाहते हैं कि बरेली विश्व का सबसे सुंदर शहर बने। इसको लेकर प्रयास करेंगे।

नगर निगम के 80 पार्षदों ने भी ली पद और गोपनीयता की शपथ

शपथ ग्रहण करने के पश्चात नवनिर्वाचित महापौर ने सभी 80 पार्षदों को भी शपथ दिलाई। बरेली क्लब में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शपथ समारोह को संबोधित किया और बरेली की जनता का आभार व्यक्त किया।

केंद्र में प्रधानमंत्री प्रदेश में मुख्यमंत्री नगर निगम में उमेश गौतम की सरकार : चौधरी

मुख्य अतिथि और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि संघीय ढांचे में तीन सरकारें होती हैं। यही देश और प्रदेश के अलावा शहरों का विकास करती हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बरेली नगर निगम में अब उमेश गौतम की सरकार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने शहरों में बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य और स्वच्छता पर बहुत काम किया है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के इस काम को और आगे बढ़ाएगी। उन्होंने बरेली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों के साथ बरेली की जनता ने भी भाजपा के उमेश गौतम को महापौर के रूप में चुना। इसलिए अब सब लोग मिलकर बरेली के विकास के लिए काम करें। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास भाजपा का नारा है। आने वाले समय में बरेली का विकास बिना किसी भेदभाव के होगा।

प्रदेश में बढ़ रहा है स्मार्ट सिटी का कारवां, उमेश के नेतृत्व में बरेली का होगा और विकास : दुर्विजय

भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह नेतृत्व में प्रदेश में नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है। प्रदेश में स्मार्ट सिटी का कारवां तेजी से बढ़ रहा है। दूसरी बार में मेयर उमेश गौतम के नेतृत्व में बरेली का और अधिक विकास होगा।

दो साल में बरेली के सभी छूटे काम पूरे कराऊंगा

नवनिर्वाचित महापौर उमेश गौतम ने कहा कि वह बरेली की जनता कर्ज अपने जीवन में कभी नहीं चुका सकते। लेकिन, जनता ने जिस भारी बहुमत से उनको महापौर चुना है, उसमें वह बरेली को विश्व का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह और ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने भी जनता का आभार जताया।

मेयर उमेश गौतम के शपथ ग्रहण में यह रहे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, नगर आयुक्त निधि गुप्ता, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, डॉ राघवेंद्र शर्मा, डॉ डीसी वर्मा, डाॅ एमपी आर्य, डॉ श्याम बिहारी लाल, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, हरि सिंह ढिल्लो, कुंवर महाराज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर केएम अरोड़ा, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, पवन अरोड़ा, डा विमल भारद्वाज, आदेश प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह, शीतल गुलाटी, गौरव सिंह चौहान मौजूद थे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा