Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - शुल्क का भुगतान कर पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस का प्रमाण पत्र निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं प्राप्त।

बरेली - बरेली में बैठक के दौरान उप श्रमायुक्त डॉ0 दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि श्रम आयुक्त, संगठन की सेवाओं यथा ऑनलाइन पंजीयन, नवीनीकरण लाइसेंस, ऑनलाइन पेमेंट आदि की व्यवस्था निवेश मित्र पोर्टल पर की गयी है। श्रम आयुक्त संगठन के अंतर्गत प्रदान की जा रही उपरोक्त सेवाओं के अंतर्गत आवेदनकर्ता द्वारा प
Share:
बरेली - शुल्क का भुगतान कर पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस का प्रमाण पत्र निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं प्राप्त।
Read in your preferred language.

बरेली - बरेली में बैठक के दौरान उप श्रमायुक्त डॉ0 दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि श्रम आयुक्त, संगठन की सेवाओं यथा ऑनलाइन पंजीयन, नवीनीकरण लाइसेंस, ऑनलाइन पेमेंट आदि की व्यवस्था निवेश मित्र पोर्टल पर की गयी है। श्रम आयुक्त संगठन के अंतर्गत प्रदान की जा रही उपरोक्त सेवाओं के अंतर्गत आवेदनकर्ता द्वारा पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करते हुए अपने प्रतिष्ठान का ऑनलाइन पंजीयन कर अपने पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस हेतु ऑनलाइन जनरेट निर्धारित शुल्क का भुगतान कर पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस का प्रमाण पत्र निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जनपद के दुकान/वाणिज्य अधिष्ठान के स्वामियों से अपने दुकान/वाणिज्य अधिष्ठान का पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस ऑनलाइन निवेश मित्र पोर्टल से प्राप्त किये जाने की अपील की है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा