Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली :पुलिस के अटपटे कारनामें से चली गयी भोजीपुरा मे दोनों जान

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अटापट्टी में रेलवे ट्रैक पर शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली मां बेटी ने ट्रेन के इंजन से कटकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि म्रतक शमसिरन के पति नबी हसन से उनके देवर नूर हसन से दो बीघा जमीन को बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था ।बीते 13 जुलाई को शमसिरन के देवर
Share:
बरेली :पुलिस के अटपटे कारनामें से चली गयी भोजीपुरा मे दोनों जान
Read in your preferred language.

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अटापट्टी में रेलवे ट्रैक पर शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली मां बेटी ने ट्रेन के इंजन से कटकर अपनी जान दे दी। बताया जाता है कि म्रतक शमसिरन के पति नबी हसन से उनके देवर नूर हसन से दो बीघा जमीन को बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था ।बीते 13 जुलाई को शमसिरन के देवर ने घर मे आकर लड़ाई करने पर आमादा हो गया जब माँ बेटी ने इसका विरोध किया तो उसने माँ बेटी के साथ गाली गलौज करने के बाद उनकी पिटाई कर दी ।जिसकी शिकायत शमसिरन ने शेरगढ़ थाने जाकर की थी ।जिसमे पुलिस शमसिरन पर समझौता करने का दबाब बनाने लगी ।शमसिरन ने समझौता करने के लिए मना कर दिया तो पुलिस ने डांट फटकार के भगा दिया आरोप है कि पुलिस ने बगैर किसी कार्यवाही के शमसिरन के देवर को छोड़ दिया ।जिसके बाद आरोपी देवर के तेवर बढ़ गए और माँ बेटी को देख लेने की धमकी देने लगा ।