Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - बाबा शिव किशोर ने की सेवादार वाई जी की अपहरण की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत।

आंवला - बरेली जनपद तहसील आँवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के सागर ताल के समीप शिव मंदिर पर 8 महीने से। रह रहे है। उनके साथ बाबा के सेवादार वाई मीना भी साथ में ही रहती थी जिनका नौ अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया। बाबा शिव किशोर ने बताया कि नबल किशोर के मकान पर गये थे। साथ में बाई मीना भी
Share:
बरेली - बाबा शिव किशोर ने की सेवादार वाई जी की अपहरण की मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत।
Read in your preferred language.

आंवला - बरेली जनपद तहसील आँवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के सागर ताल के समीप शिव मंदिर पर 8 महीने से। रह रहे है। उनके साथ बाबा के सेवादार वाई मीना भी साथ में ही रहती थी जिनका नौ अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया।

बाबा शिव किशोर ने बताया कि नबल किशोर के मकान पर गये थे। साथ में बाई मीना भी थीं।जब नबल किशोर के घर से निकाले तो बाई मीना के पास रखे चादीं के गोपाल जी। जो की नवल किशोर के घर पर छूट गए तभी बाबा ने बाई मीना को गोपाल जी को लेने के लिए नवल किशोर के घर भेजा। उसके बाद अपहरण कर्ताओं ने नवल किशोर के घर से ही बाई मीना का अपहरण कर लिया जिस पर बाबा शिव किशोर ने बाई मीना को काफी तलाशने की कोशिश की बाई मीना का कोई पता नही लगाया जा सका। जिस पर बाबा शिव किशोर ने नवल किशोर सत्यवीर और चकरपुर गही के गनेशी राम के नाम दर्ज शिकायत दर्ज कराई है जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की गई है

बताया जाता है जिसकी सिकायत करने बाबा शिव किशोर थाना सिरौली गये थे जहां उनकी सिकायत दर्ज नहीं हो पाई थी। तो बाबा शिव किशोर ने क्षेत्राधिकारी आंवला व एस एस पी से मदद की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा