Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली/आँवला - रामनगर रोड़ पर बीती रात चोरो ने एक अस्पताल का ताला तोड़कर व दो दुकानों में नकब लगाकर लगभग दो लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।

आँवला - नगर के मोहल्ला घेर अन्नू खां निवासी मोहम्मद शान ने पुलिस से शिकायत कर बताया है कि रामनगर रोड पर बाल विद्या पीठ स्कूल के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। जिसमें दीवार काटकर तथा शटर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने 15 एलईडी टीवी 5 सिलाई मशीन 2 फ्रिज,2 वॉशिंग मशीन चार कुर्सी एक इनवर्टर व बैटरी त
Share:
बरेली/आँवला - रामनगर रोड़ पर बीती रात चोरो ने एक अस्पताल का ताला तोड़कर व दो दुकानों में नकब लगाकर लगभग दो लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया।
Read in your preferred language.

आँवला - नगर के मोहल्ला घेर अन्नू खां निवासी मोहम्मद शान ने पुलिस से शिकायत कर बताया है कि रामनगर रोड पर बाल विद्या पीठ स्कूल के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। जिसमें दीवार काटकर तथा शटर के ताले तोड़कर अज्ञात चोरों ने 15 एलईडी टीवी 5 सिलाई मशीन 2 फ्रिज,2 वॉशिंग मशीन चार कुर्सी एक इनवर्टर व बैटरी तीन होम थिएटर तथा 15000 नकद कैश तथा अन्य सामान चुरा लिया।जब सुबह 9:00 बजे बह अपनी दुकान पर गया तो अपनी दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली।

इलैक्ट्रोनिक की दुकान में घुसने से पहले अज्ञात चोरों ने एक टायर पंचर की दुकान में नकब लगाया था।  इस दुकान के अलावा चोरो ने एक अस्पताल को भी निशाना बनाया है।

गौरी शंकर अस्पताल के डॉक्टर उमेश मौर्य ने बताया कि मेरा अस्पताल रामनगर रोड बाल विद्या पीठ स्कूल तिराहे पर स्थित है जिसमें 8 जुलाई 2022 को रात में कुछ अज्ञात चोरों ने अस्पताल का शटर तोड़कर अस्पताल से एक इन्बर्टर दो बैटरा,ब्लडप्रेशर मशीन, सैक्शन मशीन, नैवुलाईजर व रुपए आदि चोरी किए हैं। अस्पताल से संबंधित रजिस्ट्रेशन के कागज जो कि डॉ उमेश के केबिन में रखे हुए थे वह भी चोरी हो गए हैं चोरों ने चोरी करने के लिए शटर काटा है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा