Tuesday, 15 September 2026 | 7:14 AM
भारत

बरेली/आँवला - सिरौली थाना क्षेत्र पेड़ से लटका मिला अधेड का शव

आँवला - एक अधेड़ का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरसेर के पातीराम सागर रविवार को घर से लापता हो गए थे। जिन्हें उनके परिजनों ने सभी संभावित ठिकानों पर तलाशा और कामयाबी
Share:
बरेली/आँवला - सिरौली थाना क्षेत्र पेड़ से लटका मिला अधेड का शव
Read in your preferred language.

आँवला - एक अधेड़ का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है।घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बरसेर के पातीराम सागर रविवार को घर से लापता हो गए थे। जिन्हें उनके परिजनों ने सभी संभावित ठिकानों पर तलाशा और कामयाबी न मिलने पर उनके तीनों लड़को ने सिरौली थाने में जाकर पुलिस को तहरीर देकर सारी जानकारी दी तब पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराकर तलाश शुरू कर दी। आज मंगलवार को बरसेर के ही पप्पू सक्सेना अपने खेत में मेंथा की फ़सल लगाने को क्यारी बनाने गए थे। इसी दौरान यूकेलिप्टस के पेड़ पर किसी को लटका हुआ देखकर वह घबराकर गए और गांव आकर लोगों को बताया। इसी दौरान पातीराम के घरवाले भी पहुंचे और पहचान कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।पातीराम के परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमज़ोर था पिछले 15 दिनों से वह बहकी बहकी बाते कर रहा था फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सब कुछ पता चल सकेगा । अशवनी कुमार थाना प्रभारी सिरौली ।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा