Tuesday, 15 September 2026 | 3:29 AM
भारत

बरेली/आँवला - दबंगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप,थाने में दी तहरीर।

आँवला - रसूलपुर मजरा रामनगर के देशराज ने आंवला पुलिस से शिकायत कर बताया है कि उसके खेत में कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करके 02 जुलाई को उड़द की फसल बोई थी। जब उसको पता चला तो उसने आज उक्त लोगो द्वारा खेत में बोई गई उड़द की फसल को जोत दिया जिस पर गुस्साये उक्त सभी लोग ने 03 जुलाई को उसके घर में धारदार हथिय
Share:
बरेली/आँवला - दबंगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप,थाने में दी तहरीर।
Read in your preferred language.

आँवला - रसूलपुर मजरा रामनगर के देशराज ने आंवला पुलिस से शिकायत कर बताया है कि उसके खेत में कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करके 02 जुलाई को उड़द की फसल बोई थी। जब उसको पता चला तो उसने आज उक्त लोगो द्वारा खेत में बोई गई उड़द की फसल को जोत दिया जिस पर गुस्साये उक्त सभी लोग ने 03 जुलाई को उसके घर में धारदार हथियार लेकर घुस आये और मार पीट करने लगे उक्त लोगो ने उसके सर मे धारदार हथियार से प्रहार किया जिससे उसके सर मे गम्भीर चोट आई हैं।बचाने आई महिला और अन्य लोगों को भी उक्त लोगों ने मारा पीटा।देशराज ने आरोप लगाया है कि उक्त लोग बहुत ही दबंग व बदमाश किस्म के लोग हैं और आये दिन झगडा करने पर आमादा रहते हैं।देशराज ने उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा