Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

बरेली-आंवला के प्रशासनिक अधिकारी हुए कोविड-19 के प्रति चुस्त,लगवाई वैक्सीन

आंवला/बरेली-:-तहसीलदार आंवला और सीओ ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन। कस्बे में सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को दूसरे चरण के दूसरे दिन कोविड-19 टीकाकरण संपन्न हुआ। जिसमें तहसीलदार शर्मनानंद, क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आंवला और लेखपाल पंकज सक्सेना, पिंकी सक्
Share:
बरेली-आंवला के प्रशासनिक अधिकारी हुए कोविड-19 के प्रति चुस्त,लगवाई वैक्सीन
Read in your preferred language.

आंवला/बरेली-:-तहसीलदार आंवला और सीओ ने लगवाई कोविड-19 वैक्सीन।
कस्बे में सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को दूसरे चरण के दूसरे दिन कोविड-19 टीकाकरण संपन्न हुआ। जिसमें तहसीलदार शर्मनानंद, क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार आंवला और लेखपाल पंकज सक्सेना, पिंकी सक्सेना, योगेश कुमार, तेजपाल गंगवार, सुमोद पाल सिंह, प्रियंक मिश्रा, अनमोल मिश्रा, राहुल शर्मा, अजय भास्कर, महाराज सिंह यादव आदि को सीएचसी आंवला में कोविड वैक्सीन लगाई गई। तथा शुक्रवार को यहां 125 को वैक्सीन लगाई जानी थी जिसमें केवल 101ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे।
डॉ रजनीश चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस विभाग और तहसील के अधिकारी व कर्मचारी सहित प्रथम दिन के रह गए लोगों को भी वैक्सीन लगाई गई है। खबर लिखे जाने तक किसी को कोई साइड इफेक्ट की जानकारी नहीं आई थी। जिनके वैक्सीन लगी है वह सब सही थे।