Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली : युवा चौपाल कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने आकाश गंगवार।

बरेली/मीरगंज - फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आज स्टेशन रोड़ पर भारतीय जनता पार्टी जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत के द्वारा मंडल फतेहगंज पश्चिमी में चौपाल का शुभारंभ किया जिसमें प्रथम बार मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। और देश के प्र
Share:
बरेली : युवा चौपाल कार्यक्रम में युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने आकाश गंगवार।
Read in your preferred language.

बरेली/मीरगंज - फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में आज स्टेशन रोड़ पर भारतीय जनता पार्टी जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत के द्वारा मंडल फतेहगंज पश्चिमी में चौपाल का शुभारंभ किया जिसमें प्रथम बार मतदान करने वाले सभी मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से एक बार और प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को संकल्प दिलाया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने आकाश गंगवार को मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया। इस मौके पर सभी लोगों ने नव नियुक्त आकाश गंगवार को फ़ूल माला पहनकर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर सिंह, व्यापार मंडल भाजपा नेता अध्यक्ष हरीश गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव शर्मा, सौरभ पाठक, यशपाल यादव, सत्य देव, यूवा जिला मंत्री अमन सिंह, डॉ मुदित सिंह, अरविन्द, श्रीमती मिथिलेश कश्यप, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मेहंदी हसन आदि लोगों मौजूद रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा