Tuesday, 15 September 2026 | 12:21 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - थाना वशारतगंज में युवक की चाकू मार कर कर दी हत्या।

आंवला - बरेली वशारतगंज नगर के वार्ड नंबर 8 लाइन पर गोस्वामी मोहल्ला निवासी विजय साहू पुत्र पप्पू साहू की रविवार दोपहर मोहल्ले के ही गीत गोस्वामी पुत्र महावीर गोस्वामी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी इसी को रंजिश मानकर उसी दिन शाम 8:30 गीत गोस्वामी ने अपने दोस्त अरुण पुत्र नेक्सू गोस्वामी के सा
Share:
बरेली - थाना वशारतगंज में युवक की चाकू मार कर कर दी हत्या।
Read in your preferred language.

आंवला - बरेली वशारतगंज नगर के वार्ड नंबर 8 लाइन पर गोस्वामी मोहल्ला निवासी विजय साहू पुत्र पप्पू साहू की रविवार दोपहर मोहल्ले के ही गीत गोस्वामी पुत्र महावीर गोस्वामी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी इसी को रंजिश मानकर उसी दिन शाम 8:30 गीत गोस्वामी ने अपने दोस्त अरुण पुत्र नेक्सू गोस्वामी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई और काशीराम के खेत के पास दोनों लोगों ने विजय साहू को घेर लिया अरुण ने विजय साहू को पीछे से पकड़ लिया विजय अपने को बचाने के लिए चिल्लाता रहा भाई की आवाज सुनकर विजय का भाई अजय भी मौके पर आ गया इन दोनों को ललकारने लगा जब तक गीत ने विजय के पेट में चाकू मार दिया चाकू मार कर गीत व अरुण भागने लगे विजय का भाई अजय शोर मचाते हुए पीछे-पीछे पकड़ने के लिए भागा शोर सुनकर परिवार के लोग भी वहां पर आ गए विजय खून में लथपथ गंभीर घायल अवस्था में वहीं जमीन पर गिर गया पेट की आंते पेट से बाहर निकल गई परिजनो ने विजय को घायल अवस्था में बरेली अस्पताल पहुंचाया इलाज के दौरान विजय की मृत्यु हो गई विजय के भाई अजय साहू ने थाने पहुंचकर नाम दर्ज दोनों के खिलाफ कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया थाना प्रभारी दीप चंद्र ने प्रार्थना पत्र के आधार पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है एसपी मानुष पारीक ने भी मय फोर्स के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और कहा की सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा