Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - आँवला तहसील के गांव डिलवारी की रहने वाली एक गरीव विधवा महिला ने बैंक मैनेजर पर एसडीएम के यहां शिकायतीपत्र देकर कार्यवाही की मांग की ।

आँवला - आँवला तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांव ढिलवारी की रहने वाली सुशीला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय मे रसोइया के पद पर तैनात है शुरुआत मे सुशीला के अकाउंट मे मानदेय का एक हजार रूपये महीने के हिसाब से आता था आरोप है कि दो साल पहले बैंक मैनेजर ने उसकी पासबुक अपने पास रख ली और उसको दूसरी पासबुक दे द
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - आँवला तहसील के अन्तर्गत आने वाले गांव ढिलवारी की रहने वाली सुशीला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय मे रसोइया के पद पर तैनात है शुरुआत मे सुशीला के अकाउंट मे मानदेय का एक हजार रूपये महीने के हिसाब से आता था आरोप है कि दो साल पहले बैंक मैनेजर ने उसकी पासबुक अपने पास रख ली और उसको दूसरी पासबुक दे दी आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने सुशीला का पुराना खाता किसी दूसरी महिला के नाम कर दिया जिस कारण गरीव व विधवा महिला सुशीला का 18 महीने का मानदेय दूसरी महिला के खाते मे जा चुका है सुशीला का आरोप है बैंक मैनेजर ने उसके साथ धोखाधड़ी करके खाता बदल दिया है कई बार इस समस्या के समाधान के लिए बैंक गई लेकिन बहां से उसको डांट फटकार कर भगा देते हैं गरीव महिला ने उसको उसका 18 हजार रूपये दिलवाने व बैंक मैनेजर के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा