Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
भारत

बरेली - कस्बा अलीगंज में प्रशासन की मौजूदगी में निकाली गई पालकी शोभायात्रा।

आँवला - शनिवार की सुबह 8:00 बजे कस्बे के श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत विकास उपाध्याय शास्त्री एवं मंडलेश्वर अमृत दास खाकी अमृत दास खाकी महाराज के नेतृत्व में पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया कस्बे के फाटक मोहल्ला से महाजन मोहल्ला से फकीराबाद होते हुए अंबेडकर नगर से वापस मेन मार्केट होती हुई आं
Share:
बरेली - कस्बा अलीगंज में प्रशासन की मौजूदगी में निकाली गई पालकी शोभायात्रा।
Read in your preferred language.

आँवला - शनिवार की सुबह 8:00 बजे कस्बे के श्री ठाकुरद्वारा मंदिर के महंत विकास उपाध्याय शास्त्री एवं मंडलेश्वर अमृत दास खाकी अमृत दास खाकी महाराज के नेतृत्व में पालकी शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया कस्बे के फाटक मोहल्ला से महाजन मोहल्ला से फकीराबाद होते हुए अंबेडकर नगर से वापस मेन मार्केट होती हुई आंवला रोड से नई बस्ती होकर अलीगंज थाना प्रांगण में पहुंचे यहां पर थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस स्टाफ ने पुष्प वर्षा कर एवं आरती उतारकर स्वागत किया शोभा यात्रा का सपा नेता जीराज यादव व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद प्रकाश गुप्ता ग्राम प्रधान पति साकिर खान अरविंद शर्मा आसिफ खा रामनिवास गुप्ता सनी गुप्ता सुमित गुप्ता मनोज गुप्ता राजेश गुप्ता विकास अग्रवाल सुधांशु पाराशरी आदि लोगों ने अपने अपने मोहल्ले में पालकी शोभायात्रा की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया पालकी यात्रा के दौरान थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह डेढ़ सेक्शन पीएसी जवानों के अलावा आंवला बिशारतगंज भमोरा सिरौली पुलिस फोर्स के साथ पालकी शोभायात्रा सुरक्षा में मुस्तैद रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा