Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

बरेली - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल रामनगर की टीम का हुआ भव्य स्वागत।

आँवला - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल रामनगर की टीम का हुआ भव्य स्वागत और साथ ही बैठक का किया गया आयोजन कार्यक्रम के तहत भाजयुमों के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। बैठक में सबसे पहले युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना
Share:
बरेली - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल रामनगर की टीम का हुआ भव्य स्वागत।
Read in your preferred language.

आँवला - भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मण्डल रामनगर की टीम का हुआ भव्य स्वागत और साथ ही बैठक का किया गया आयोजन कार्यक्रम के तहत भाजयुमों के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। बैठक में सबसे पहले युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी अतिथियों को फूल मालाएं पहनाई और उनका स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले की भांति युवाओं की आस्था आज भी भाजपा में उतनी ही है। युवा शक्ति के दम पर प्रदेश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। इस मौके पर भाजपा लोकप्रिय रामनगर मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा समाजसेवी मुकेश सक्सेना,मंडल अध्यक्ष मनीष वर्मा एडवोकेट,महामंत्री गंगा चरण राजपूत,नगर मंत्री दीपक भारद्वाज,मंडल उपाध्यक्ष प्रिंस शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष नीरज यादव,प्रदीप कुमार उर्फ सीएल लोधी,राजवीर प्रधान किशनपुरयुवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष छत्रपाल चौहान,नरेश वर्मा,मंडल मंत्री बलराम सिंह लोधी,धर्मवीर राजपूत,समस्त कार्यकर्ता भाजपा युवा टीम उपस्थित रही।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा