Tuesday, 15 September 2026 | 7:13 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - मझगवां ब्लाक क्षेत्र में अचानक गिरे देव स्थान पर पेड़ से दो बच्चों समेत एक लड़की दबकर हुई घायल।

आँवला - मझगवां ब्लाक क्षेत्र में अचानक गिरे देव स्थान पर पेड़ से दो बच्चों समेत एक लड़की दबकर घायल हो गई आनन-फानन मे घायलो को पहुंचाया गया जिसमे एक बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर बताई जाती है मामला तहसील आंवला के इस्माइलपुर गांव का है जहां गांव के बीचो बीच ग्राम देवता का मंदिर बना है मंदिर प्रांगण मे लगभग
Share:
बरेली - मझगवां ब्लाक क्षेत्र में अचानक गिरे देव स्थान पर पेड़ से दो बच्चों समेत एक लड़की दबकर हुई घायल।
Read in your preferred language.

आँवला - मझगवां ब्लाक क्षेत्र में अचानक गिरे देव स्थान पर पेड़ से दो बच्चों समेत एक लड़की दबकर घायल हो गई आनन-फानन मे घायलो को पहुंचाया गया जिसमे एक बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर बताई जाती है
मामला तहसील आंवला के इस्माइलपुर गांव का है जहां गांव के बीचो बीच ग्राम देवता का मंदिर बना है मंदिर प्रांगण मे लगभग दो सौ साल पुराने नीम के पेड़ के तने अचानक टूट गये जो पड़ोस मे बने घरों पर जा गिरे
जिससे घरों रह रहे लोगों मे भगदड़ मच गई पेड़ के तने टूटकर घरों पर गिरने से पड़ोस मे बने घरों मे रह रहे एक लड़की समेत दो बच्चे दबकर घायल हो गये चीख पुकार की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गये आनन-फानन मे फोन कर एंम्बूलेंस को बुलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया बताया जाता है जिसमें एक बच्ची की हालत ज्यादा गंभीर है।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा