Tuesday, 15 September 2026 | 12:28 AM
भारत

बरेली :बकरीद पर दोस्त मिलने पहुँचे दोस्त को झेलनी पड़ी फायरिंग

बरेली : बरेली में सुभाषनगर में बकरीद मिलने गए जिला पंचायत सदस्य पर आरोपित ने अचानक फायरिंग कर दी। जिससे वहां खलबली मच गई। इस हमले के दौरान जहां जिला पंचायत ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। करगैना में रहने वाले वार्ड नंबर 45
Share:
बरेली :बकरीद पर दोस्त  मिलने पहुँचे  दोस्त को झेलनी पड़ी फायरिंग
Read in your preferred language.

बरेली : बरेली में सुभाषनगर में बकरीद मिलने गए जिला पंचायत सदस्य पर आरोपित ने अचानक फायरिंग कर दी। जिससे वहां खलबली मच गई। इस हमले के दौरान जहां जिला पंचायत ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।

करगैना में रहने वाले वार्ड नंबर 45 के जिला पंचायत सदस्य सुनील कश्यप अपने दोस्त से बकरीद मिलने घर से निकले थे।वह सुभाषनगर में रहने वाले दोस्त कलीम के यहां पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान सुनील पर फायरिंग कर दी।हमला होते ही सुनील ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई।

जिला पंचायत सदस्य सुनील ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर चुनाव में हारने वाले एक युवक ने फायरिंग की है।जिसके बाद सुभाष नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।उनका आरोप है कि आरोपित उनसे चुनाव हार गया था।तभी से वह उनसे रंजिश रखे हुए है।