Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

बरेली - शराब पीने का विरोध करने पर पूर्व सैनिक पर हमला धारदार हथियार से लहूलुहान किया, चार नामजद पर केस दर्ज।

बरेली/आंवला - सिरौली में अपने बाग में बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर दबंगों ने एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक और उनके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुड़गां
Share:
बरेली - शराब पीने का विरोध करने पर पूर्व सैनिक पर हमला धारदार हथियार से लहूलुहान किया, चार नामजद पर केस दर्ज।
Read in your preferred language.

बरेली/आंवला - सिरौली में अपने बाग में बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर दबंगों ने एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक और उनके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव गांव के 70 वर्षीय पूर्व सैनिक अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने बटाईदार के साथ गांव में अपने बाग में गए थे। वहां उन्होंने देखा कि गांव के प्रमोद, कुलदीप, संजीव, जगदीश और अन्य लोग शराब पी रहे थे।

जब अवनीश कुमार शर्मा ने शराब पीने का विरोध किया, तो नशे में धुत हमलावर ईंट और धारदार हथियार लेकर उन पर टूट पड़े। उन्होंने पूर्व सैनिक के सिर पर कई वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान, अपने पिता को बचाने आए उनके पुत्र स्वतंत्र शर्मा को भी हमलावरों ने जमकर पीटा।

पुलिस ने डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अब जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।