Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली: कोर्ट मे मुकदमा है विचाराधीन कंबुजुर्ग महिला को पीट, दबंग छीन रहा जमीन ।

बरेली - बरेली जिले की तहसील आंवला के थाना सिरौली मे एक गांव है ब्योधन खुर्द जहाँ पर एक बुजुर्ग महिला को गांव का ही एक दबंग व्यक्ति उन्हें व उनके पुत्रो को गाली गलौज करता रहता है. दरअसल मामला गांव की जमीन को लेकर है. पीड़िता के देवर जो की चार तकरीबन चार साल पहले गुजर चुके हैं उनकी पत्नी जो थी वह भी इस
Share:
बरेली: कोर्ट मे मुकदमा है विचाराधीन कंबुजुर्ग महिला को पीट, दबंग छीन रहा जमीन ।
Read in your preferred language.

बरेली - बरेली जिले की तहसील आंवला के थाना सिरौली मे एक गांव है
ब्योधन खुर्द जहाँ पर एक बुजुर्ग महिला को गांव का ही एक दबंग व्यक्ति उन्हें व उनके पुत्रो को गाली गलौज करता रहता है.
दरअसल मामला गांव की जमीन को लेकर है.
पीड़िता के देवर जो की चार तकरीबन चार साल पहले गुजर चुके हैं
उनकी पत्नी जो थी वह भी इसी साल गुजर गयी, जबकि उनके पति के हिस्से की जमीन उनके नाम दर्ज नही हुई थी, और गांव के एक अन्य समाज के व्यक्ति ने उस दिमागी तौर से पीड़ित महिला को बहला फुसला कर उसकी जमीन किसी रिश्वतखोर लेखपाल से मिलकर अपने नाम करा ली पीड़िता के पुत्र ने इसका मुकदमा कोर्ट मे पेश कर दिया
अब दबंग व्यक्ति पीड़िता और उसके पुत्रो को आए दिन गालियां देता हुआ आता है, और पूरे परिवार को खत्म करने की बात कह कर चला जाता है.
16 सितंबर को तो दबंग ने सभी हदे ही पार कर दी
वह बुजुर्ग महिला को मारने के लिए चारपाई से धक्का देकर नीचे गिरा दिया
और पीड़िता के दोनों बेटों को बुलाने के लिए कहने लगा ज़ब उसने मना किया तो पीड़िता का उसने ब्लाउज पकड़ कर धक्का दिया, इतने मे दोनों बेटे घर से निकल आए और वह घर को खत्म करने की धमकी देता हुआ चला गया, ज़ब पीड़िता चौकी पहुंची तो पुलिस ने उन्हें कह दिया हम कुछ नही करेंगे थाने जाओ, जबकि पीड़िता अपने बेटों के साथ दो बार कप्तान से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है लेकिन पीड़िता की अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है
अब पीड़ीता और उसका परिवार सदमे मे है कि वह कब दबंग की रायफल की गोली का शिकार हो जाए।