Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
उत्तर प्रदेश

बरेली - थाना भुता में योगी ओम नाथ बाबा को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।

बरेली/भुता - सरेआम जान से मारने की धमकी रुपए मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले प्रदीप कुमार देवल पर आज थाना भुता में योगी ओम नाथ बाबा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया थाना बिशारतगंज के बेहटा बुजुर्ग से योगी कल्याण समिति के संस्थापक योगी विजय देव नाथ महाराज ने बताया कि ह
Share:
बरेली - थाना भुता में योगी ओम नाथ बाबा को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज।
Read in your preferred language.

बरेली/भुता - सरेआम जान से मारने की धमकी रुपए मांगने और झूठे मुकदमे में फंसाने के नाम पर गुंडागर्दी करने वाले प्रदीप कुमार देवल पर आज थाना भुता में योगी ओम नाथ बाबा ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया थाना बिशारतगंज के बेहटा बुजुर्ग से योगी कल्याण समिति के संस्थापक योगी विजय देव नाथ महाराज ने बताया कि हमारे गुरु योगी ओम नाथ बाबा पर 10 फरवरी 2023 को थाना भुता के ग्राम मटकापुर मंदिर पर रात 10 बजे आकर जान से मारने की धमकी झूठे मुकदमे में फंसाने रुपए मांगने के आरोपी पर आज थाना भुता में पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया भुता थाना के प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया योगी ओम नाथ बाबा के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है अब आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी इस मौके पर योगी कल्याण समिति सामाजिक संगठन के संस्थापक एवं संरक्षक योगी विजय देव नाथ महाराज ,राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश यादव ,प्रदेश मीडिया प्रभारी सद्दाम खान बाबा श्यामदास,राम कुमार राठौर आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर परशुराम वर्मा