Tuesday, 15 September 2026 | 2:49 AM
भारत

बरेली-65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन से कट कर मौत

फतेहगंज पूर्वी। में आज सुबह लगभग 6 बजे शब्बीर उम्र 65 वर्ष जिनकी ट्रेन से कटकर मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक शब्बीर मोहल्ला सराएं खाम थाना फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला था। जो अपना और अपने परिवार का पालन पोषड़ के लिए रेता बजरी की दुकान पर चौकी दारी करते थे। शब्बीर के पांच बेटे हैं। (बेटे) ज़हीर,वसीम,फ
Share:
बरेली-65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन से कट कर मौत
Read in your preferred language.

फतेहगंज पूर्वी। में आज सुबह लगभग 6 बजे शब्बीर उम्र 65 वर्ष जिनकी ट्रेन से कटकर मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक शब्बीर मोहल्ला सराएं खाम थाना फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला था। जो अपना और अपने परिवार का पालन पोषड़ के लिए रेता बजरी की दुकान पर चौकी दारी करते थे। शब्बीर के पांच बेटे हैं। (बेटे) ज़हीर,वसीम,फहीम,नजीम,और नहीम ये पांचों बेटे मजदूरी का कार्य करते हैं। और किराए के मकान में रहते हैं। मृतक शब्बीर अपना बुढ़ापा काटने के लिए बाला जी रेता बजरी की दुकान पर चौकी दारी करने लगे जो भी पैसे मिलते उससे अपना और अपने परिवार का खर्च उठाते थे मृतक शब्बीर अपने घर से दुकान पर जाने के लिए निकले कि अचानक एक अज्ञात ट्रेन कि चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वह हमेशा लाइन क्रास करके ही दुकान पर जाते थे उनके घर से कुछ ही दूरी पर रेलवे लाइन गुजरती है तो वह जल्दी के चक्कर में लाइन क्रास करके निकल जाते थे। कि आज सुबह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना कि जानकारी, जी आर पी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।