Tuesday, 15 September 2026 | 12:36 AM
भारत

बरेली - 126 विधानसभा आँवला हर बूथ मजबूत होगा तभी संभव है अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना - मशकूर खान।

आँवला - समाजवादी पार्टी के 126 विधानसभा आंवला के विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रपाल यादव की मौजूदगी में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक। आंवला नगर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सेक्टर प्रभारियों के साथ 126 विधानसभा प्रभारी ज्ञान सिंह यादव नगर अध्यक्ष मशकूर खान ने बूथ को मजबूत
Share:
Read in your preferred language.

आँवला - समाजवादी पार्टी के 126 विधानसभा आंवला के विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रपाल यादव की मौजूदगी में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक।
आंवला नगर में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें सेक्टर प्रभारियों के साथ 126 विधानसभा प्रभारी ज्ञान सिंह यादव नगर अध्यक्ष मशकूर खान ने बूथ को मजबूत करने के सुझाव दिए प्रभारी ने कहा कि हमारा मुकाबला सिर्फ एक से ही होगा क्योंकि हम मानते हैं कि वह दुनिया की सबसे बड़ी झूठी पार्टी है इसलिए हमें होशियार रहना है कहीं यह झूठे हमारे किसी भी बूथ को बरगला ना सके विधानसभा अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल ने कहा कि 27 तारीख को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद श्री किसमय नंदा जी बरेली जिला कार्यालय पर एक समीक्षा बैठक करेंगे जिसमें सभी सेक्टर प्रभारी और सेक्टर की तैयारियों को जानेंगे वही नगर अध्यक्ष मशकूर खान ने कहा कि जब हम सब बूथ जीत लेंगे तभी हम माननीय अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बना पाएंगे और फिर सबको काम और सम्मान मिल पाएगा इसीलिए सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों को बताएं बूथ व वोट को मजबूत करें तभी एक सशक्त सरकार बना सकते हैं जो हमें इस महंगाई से निजात दिला सकती है बैठक में सत्येंद्र यादव , अमर सिंह लोधी , समर भाई , अमन मौर्य , मोकम सिंह गुर्जर , शफीक अहमद , आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - परशुराम वर्मा