Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: थाना टिकैतनगर पुलिस ने टॉप-टेन अपराधी सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड
Share:
बाराबंकी: थाना टिकैतनगर पुलिस ने टॉप-टेन अपराधी सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जनपद में अभियान चलाकर गिरफ्तारी/बरामदगी करने का निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

उक्त क्रम में आज दिनांक 28.08.2021 को प्रभारी निरीक्षक टिकैतनगर के नेतृत्व में थाना टिकैतनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. लालबाबू पुत्र शब्बीर 2. अकील पुत्र शब्बीर निवासीगण मगरौड़ा थाना टिकैतनगर जनपद बाराबंकी को मगरौड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 290 ग्राम मारफीन व एक अदद मोटर साइकिल अपाचे यूपी 42 बी.डी. 1176 बरामद हुई। उक्त सम्बन्ध में थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0 266-267/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।अभियुक्त लालबाबू, थाना टिकैतनगर का टॉप -10 अपराधी है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें दर्ज है।

सवांददाता: अंकित यादव