Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
भारत

बाराबंकी: थाना देवा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 117 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर
Share:
बाराबंकी: थाना देवा पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 117 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक देवा के नेतृत्व में दिनांक 29.08.2021 को थाना देवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. आलोक कुमार उर्फ सोनू वर्मा पुत्र सूर्य प्रकाश वर्मा 2. मुकेश कुमार वर्मा पुत्र देवशरन वर्मा निवासीगण पूरे चोरई थाना रामसनेही घाट जनपद बाराबंकी को कुर्सी नहर पुल पूर्वी छोर कस्बा देवा से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से 117 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद हुई । इस सम्बन्ध में थाना देवा पर मु0अ0सं0 325-326/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

संवाददाता :अंकित यादव