Tuesday, 15 September 2026 | 2:37 AM
भारत

बाराबंकी: थाना रामनगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधिय
Share:
बाराबंकी: थाना रामनगर पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा मय कारतूस बरामद
Read in your preferred language.

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण रखने के लिए सक्रिय/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी व समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
आज दिनांक 07.09.2021 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त इश्तियाक पुत्र रईस निवासी उजरवारा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को सुढियामऊ बाबा आरा मशीन के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा मय दो अदद कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। उक्त सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 324/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

संवाददाता : अंकित यादव