Tuesday, 15 September 2026 | 2:26 AM
उत्तर प्रदेश

बांदा : प्रसपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्री मांगो को लेकर डीएम को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा

बांदा में प्रसपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्री मांगो को लेकर डीएम को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा वही जिला संयोजक युवा मोर्चा एयाज खान कहा कि आज हम लोगो ने किसानों मजदूरों व्यापारियों बेरोजगारों की समस्याओं के चलते 6 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया है। हमारी मांग है कि बाढ़ त्रासदी सचारी र
Share:
बांदा : प्रसपा के  सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्री मांगो को लेकर डीएम को  सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा
Read in your preferred language.

बांदा में प्रसपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने 6 सूत्री मांगो को लेकर डीएम को सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा

वही जिला संयोजक युवा मोर्चा एयाज खान कहा कि आज हम लोगो ने किसानों मजदूरों व्यापारियों बेरोजगारों की समस्याओं के चलते 6 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन दिया है। हमारी मांग है कि बाढ़ त्रासदी सचारी रोग,और आसमान छूती मंहगाई से गरीब मजदूर ,किसान व आम जनमानस का जन जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। अपनी जल मग्न सड़ी फसल से किसान तबाह और बर्बाद हो चुका है। बाढ़ से जो घर और फसल बर्बाद हुई है। उनको उचित मुआवजा दिलाया जाए।

साथ उन्होंने कहा कि मर्का नाव हादसे में मारे गए लोगो के परिवार से एक एक को व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। किसान, मजदूर के शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को निशुल्क शिक्षा,शिक्षण सामग्री तथा उचित सहायता राशि दी जानी चाहिए। किसान,मजदूर के बैंक के कर्ज माफ हो और उनके परिवार पर उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। आकाशीय बिजली ,सर्प दंश से किसान,मजदूर की मौत पर समुचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इन्ही सब मांगो को लेकर आए थे। अगर मांगे नहीं मानी जाती तो ये प्रदर्शन आगे भी करते रहेंगे।

जिला संवाददाता राजकुमार