Tuesday, 15 September 2026 | 12:11 AM
उत्तर प्रदेश

बांदा: रिश्ते हुये शर्मसार कलयुगी बेटे नें मां के साथ किया दुराचार

बांदा- घोर कलयुग चरमोत्कर्ष पर है। प्रभु के अवतार का आखिर कब समय आयेगा ? अब देखिये कलयुग की पराकाष्ठा भरी खबर। जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने शनिवार देर रात दूसरे घर में अकेली रह रहे सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीट-पीटकर मरणासन्न कर भाग निकला। पीड़ित की सूचना पर सस
Share:
बांदा: रिश्ते हुये शर्मसार कलयुगी बेटे नें मां के साथ किया दुराचार
Read in your preferred language.

बांदा- घोर कलयुग चरमोत्कर्ष पर है। प्रभु के अवतार का आखिर कब समय आयेगा ? अब देखिये कलयुग की पराकाष्ठा भरी खबर। जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में कलयुगी बेटे ने शनिवार देर रात दूसरे घर में अकेली रह रहे सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीट-पीटकर मरणासन्न कर भाग निकला। पीड़ित की सूचना पर ससुराल से पहुंची बेटी ने सीएचसी में उसे भर्ती कराया।

पुलिस दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात एक युवक ने अकेली रह रहे 40 वर्षीय सौतेली मां से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। पीड़िता ने अतर्रा स्थित ससुराल में रह रही बेटी को रो-रोकर सौतेले बेटे की करतूत बताई। आनन-फानन मौके पर पहुंची बेटी ने मां को एम्बुलेंस से अतर्रा सीएचसी ले आई। पुलिस को सूचना दी।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए।आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता के मेडिकल की प्रक्रिया पूरी की। इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376/450/323/504/506 में मुकदमा दर्ज हुआ है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताया कि महिला का पति और दो बेटे हैं, जो बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। पति ने दो शादियां की थीं और दोनों पत्नी अलग-अलग रहती हैं। उनके घर पास-पास हैं।

रिपोर्ट राजकुमार दस्तक 24 न्यूज़ बांदा उत्तर प्रदेश