Tuesday, 15 September 2026 | 3:28 AM
उत्तर प्रदेश

बलिया: भैंस ने जन्मा गाय का बछड़ा? अखिलेश यादव बोले-यहां भी घपला

सियासत का अपना अलग नजरिया होता है। मामला चाहें जिस क्षेत्र से जुड़ा हो, राजनीति करने वाले उसमें अपना एंगल निकालने में तनिक भी देर नहीं करते। ताजा मामला बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के असेगा गांव का है। राजनीति के चलते सुर्खियों में रहने वाला यह इलाका इस बार इससे अलग मामले में चर्चा में है। हालांकि मामला
Share:
बलिया: भैंस ने जन्मा गाय का बछड़ा? अखिलेश यादव बोले-यहां भी घपला
Read in your preferred language.

सियासत का अपना अलग नजरिया होता है। मामला चाहें जिस क्षेत्र से जुड़ा हो, राजनीति करने वाले उसमें अपना एंगल निकालने में तनिक भी देर नहीं करते। ताजा मामला बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के असेगा गांव का है।

राजनीति के चलते सुर्खियों में रहने वाला यह इलाका इस बार इससे अलग मामले में चर्चा में है। हालांकि मामला भले ही अलग है, राजनीति जारी है।

असेगा गांव में एक किसान की भैंस ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है। परिजनों व ग्रामीणों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों के लिए यह चर्चा का विषय तो बना ही, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर टिप्पणी करने में देर नहीं की। बकायदा अपने अधिकृत ट्वीट से खबर पोस्ट करते हुए टैग लाइन लिखी ‘इसमें भी घपला…’

असेगा गांव के किसान सत्येन्द्र यादव के घर काले रंग की भैंस ने भूरे व सफेद रंग के गाय के बछड़े को जन्म दिया है। शक्ल सूरत भी बछड़े जैसा ही है। अगल-बगल के गांवों से लोग इस ‘अचरज’ को देखने आ रहे हैं। सत्येन्द्र के अनुसार, उसने एक प्राइवेट डॉक्टर से भैंसा का सीमेन डलवाये थे। आशंका जतायी जा रही है कि शायद डॉक्टर ने भैंस में सांड का सीमेन डाल दिया है, जिसके कारण गाय का बछड़ा पैदा हुआ है। सत्येन्द्र न इसे कुदरत का करिश्मा बताया है। हालांकि डॉक्टरों की राय है कि भैंस में सांड का सीमेन डालने पर यह स्वीकार्य नहीं होगा।

लोगों के बीच इसकी चर्चा तो हो ही रही थी, पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ट्वीट ने इसे और सुर्खियों में ला दिया है। ‘बलिया के असेगा गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है। गांव में एक भैंस ने गाय के बछड़े को जन्म दिया है।’ इस वायरल न्यूज की पोस्ट के साथ अखिलेश यादव ने टैगलाइन लिखी है ‘इसमें भी घपला।’