Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
भारत

बहराइच : मेडिकल कालेज में वेस्ट बंगाल निवासी युवक की मौत

बहराइच मेडिकल कॉलेज में पश्चिम बंगाल के ब्रदवन जिले के थाना मन्तसर निवासी युवक विमल चंद्र क्षत्र की इलाज के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया हैं। आपको बताते चलें यह सब फेरी का कार्य करते थे यह लोग बहराइच के पड़ोसी जनपद श्रावस्ती में फेरी करने आए थे श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के किसान इंट
Share:
बहराइच : मेडिकल कालेज में वेस्ट बंगाल निवासी युवक की मौत
Read in your preferred language.

बहराइच मेडिकल कॉलेज में पश्चिम बंगाल के ब्रदवन जिले के थाना मन्तसर निवासी युवक विमल चंद्र क्षत्र की इलाज के दौरान मौत होने का मामला प्रकाश में आया हैं। आपको बताते चलें यह सब फेरी का कार्य करते थे यह लोग बहराइच के पड़ोसी जनपद श्रावस्ती में फेरी करने आए थे श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कर ने टेंपो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी हादसे के वक्त टेंपो में दो महिला समेत 7 लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घरेलू थाना की पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएससी गिरोला में भर्ती कराया दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया इलाज के दौरान विमल चंद्र क्षत्र की मौत हो गई। घटना की सूचना अस्पताल चौकी को दी गई मौके पर पहुंची बहराइच कोतवाली नगर की पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर रही है।

जवाहर लाल कुशवाहा(मंडल संवाददाता देवीपाटन द दस्तक 24)