Monday, 14 September 2026 | 11:40 PM
उत्तर प्रदेश

बहराइच- सरयू नहर में डूबा युवक, गोताखोरों के द्वारा 20 घंटे के अथक प्रयास के पश्चात मिला शव ।

मिहींपुरवा/बहराइच- थाना सुजौली अंतर्गत चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज से निकलने वाली सरयू नहर का है जो बाजपुर बनकटी के मध्य स्थित सीतारामपुरवा नहर पर शोहित पुत्र बदलू उम्र 20 वर्ष नहर पार करते समय नहर में पानी अधिक होने के कारण डूब गया जिसे नहर के दूसरे किनारे पर मौजूद जसवंत पुत्र केदारी,पिंटू पुत्र राम
Share:
बहराइच- सरयू नहर में डूबा युवक, गोताखोरों के द्वारा 20 घंटे के अथक प्रयास के पश्चात मिला शव ।
Read in your preferred language.

मिहींपुरवा/बहराइच- थाना सुजौली अंतर्गत चौधरी चरण सिंह गिरजा बैराज से निकलने वाली सरयू नहर का है जो बाजपुर बनकटी के मध्य स्थित सीतारामपुरवा नहर पर शोहित पुत्र बदलू उम्र 20 वर्ष नहर पार करते समय नहर में पानी अधिक होने के कारण डूब गया जिसे नहर के दूसरे किनारे पर मौजूद जसवंत पुत्र केदारी,पिंटू पुत्र रामकिशोर,सुनील पुत्र मनीराम ने डूबते देखा मौके पर ग्रामीणों के शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोरो ने युवक की तलाश चालू कर दी इस दौरान थाना सुजौली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है
उप निरीक्षक उदित वर्मा ने बताया की स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश नहर में की जा रही थी करीब 20 घंटे पश्चात युवक का शव नहर से ही बरामद हो गया स्थानीय पुलिस के द्वारा युवक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है
युवक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है इस दौरान बाजपुर बनकटी ग्रामप्रधान प्रतिनिधि प्रदीप मौर्य व लवकुश ,बसंत अवस्थी,रमेश चौहान और भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

जिला ब्यूरोचीफ नईमुद्दीन