Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
भारत

बहराइच : ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत ,शव कि नहीं हो सकी पहचान

मिहींपुरवा(बहराइच)- मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबोझा में शुक्रवार को ई रिक्शा पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिहीपुरवा में भर्ती कराया गया । इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है । थाना अ
Share:
बहराइच : ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत ,शव कि नहीं हो सकी पहचान
Read in your preferred language.
मिहींपुरवा(बहराइच)- मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबोझा में शुक्रवार को ई रिक्शा पलटने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था । जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मिहीपुरवा में भर्ती कराया गया । इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है । थाना अध्यक्ष मोतीपुर बृजानंद सिंह बताया कि ई-रिक्शा पलटने से एक अज्ञात युवक की मौत हुई है ।जिसकी शिनाख्त के लिए सोशल सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मोतीपुर पुलिस का मोबाइल नंबर 9454402978 सार्वजनिक कर दिया गया है ।जिससे अज्ञात व्यक्ति के संबंध में सूचना प्राप्त कर पहचान हो सके।