उत्तर प्रदेश
बहराइच: राजकीय हाई स्कूल किशनपुर माफी में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
बहराइच: 24 फरवरी। ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अर्ह नागरिकों को नाम सम्मिलित कराये जाने तथा आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अन्
Read in your preferred language.
बहराइच: 24 फरवरी। ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अर्ह नागरिकों को नाम सम्मिलित कराये जाने तथा आसन्न विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतदान में जनपद के शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित किये जाने के उद्देश्य से मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अन्तर्गत राजकीय हाई स्कूल किशनपुर माफी बहराइच में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीण वासियों को 27 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक भी किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती कृष्णा कुमारी, श्रीमती मीनाक्षी ,श्रीमती नीतू, सुश्री अर्चना व सुश्री कल्पना सहायक अध्यापक एवं कनिष्ठ लिपिक श्रीमती मुदिता सक्सेना व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।