Tuesday, 15 September 2026 | 8:31 AM
उत्तर प्रदेश

बहराइच : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में आकस्मिक परिस्थितियों व आगामी त्यौहारों के द्रष्टिगत दंगा/बलवा नियंत्रण हेतु किया गया अभ्यास

बहराइच : पुलिस आकस्मिक परिस्थितियों व आगामी त्योहारों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित /भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये आज दिनाँक 26.04.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व व कुशल पर्यवेक्षण में पुल
Share:
Read in your preferred language.

बहराइच : पुलिस आकस्मिक परिस्थितियों व आगामी त्योहारों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित /भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये आज दिनाँक 26.04.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बहराइच केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व व कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में जनपदीय अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ दंगा नियन्त्रण/बलवा ड्रिल का पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारीगणों एवं कर्मचारीगणों द्वारा विधि विरुद्ध भीड़ को तितर बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबन्ध जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया, साथ ही साथ महोदय द्वारा समस्त बलों को दंगाइयों/बलवाइयों पर एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, टियर स्मोक सेल, नेट आदि के प्रयोगों के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत कराया गया तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का इन परिस्थितियों में किस प्रकार प्रयोग करना है, की जानकारी दी गई। ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में सिखलाये गये तरीकों से ऐसी परिस्थितियों का अच्छे से सामना किया जा सके।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी महसी जे0पी0 त्रिपाठी,क्षेत्राधिकारी नानपारा/मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव, क्षेत्राधिकारी नगर विनय द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर आरके सिसोदिया,क्षेत्राधिकारी लाइंस केपी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।