Tuesday, 15 September 2026 | 12:27 AM
उत्तर प्रदेश

बहराइच:बस और कार की भिड़ंत में तीन की मौत, एक गंभीर घायल रामकुमार यादव को लखनऊ किया गया रेफर

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़)04 जून 2025 जनपद बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मटेरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास टोल प्लाज़ा से पहले हुआ, जहां एक तेज़ रफ्तार बस और किया फोर व्हीलर कार में आमने-
Share:
बहराइच:बस और कार की भिड़ंत में तीन की मौत, एक गंभीर घायल रामकुमार यादव को लखनऊ किया गया रेफर
Read in your preferred language.

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़)04 जून 2025 जनपद बहराइच के थाना मटेरा क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मटेरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास टोल प्लाज़ा से पहले हुआ, जहां एक तेज़ रफ्तार बस और किया फोर व्हीलर कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:

1. रामकुमार यादव, पुत्र लक्ष्मी यादव, निवासी पठान टोला, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या

2. अभय पांडे, निवासी वैदेही नगर कॉलोनी, साहिबगंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या

3. विवेक तिवारी, पुत्र अज्ञात

4. विनोद श्रीवास्तव, पुत्र अज्ञात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल बहराइच भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अभय पांडे, विवेक तिवारी और विनोद श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल रामकुमार यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बस में सवार किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर क्षेत्राधिकारी नानपारा द्वारा स्थिति का जायज़ा लिया गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।