Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
उत्तर प्रदेश

बहराइच :- चोरों ने नैनिहा मंडी पर एक होटल चलाने वाले व्यक्ति को मारी गोली रातों-रात मचा हड़कंप

मिहींपुरवा/बहराइच :- तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत स्थित नैनीहां मंडी पर कुछ अज्ञात चोरों ने रात 2:00 बजे चोरी का प्रयास किया है सूत्रों के अनुसार चोरों ने पंकज मौर्या जिसकी बिसात खाने की दुकान है पहले उसकी दुकान लूटने का प्रयास किया गया है जिसमें कुछ नगदी ना मिलने के कारण गोल्डन होटल पहुंच गए और वहां चो
Share:
Read in your preferred language.
मिहींपुरवा/बहराइच :- तहसील मिहींपुरवा अंतर्गत स्थित नैनीहां मंडी पर कुछ अज्ञात चोरों ने रात 2:00 बजे चोरी का प्रयास किया है सूत्रों के अनुसार चोरों ने पंकज मौर्या जिसकी बिसात खाने की दुकान है पहले उसकी दुकान लूटने का प्रयास किया गया है जिसमें कुछ नगदी ना मिलने के कारण गोल्डन होटल पहुंच गए और वहां चोरी के प्रयास करने लगे लेकिन गोल्डन व उनके सहयोगी दुकान पर सो रहे थे और इनका विरोध करने लगे हथियारबंद बदमाशों ने तमंचा निकाल लिया हाथापाई चलती रही अंततः बदमाशों ने गोली मार दी गोली गोल्डन के पीठ पर लगी हाथापाई में तमंचा और चप्पल छूट गया मौके पर जब तक पुलिस पहुंच पाती तब तक चोर मौके से फरार हो गए पुलिस छानबीन में जुटी है, घायल हुए युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से हालत गंभीर होने की वजह से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है!!