Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
उत्तर प्रदेश

बहराइच: लगातार हो रही घटनाओं से कांपा बौन्डी क्षेत्र

बहराइच/बौंडी: ग्राम पंचायत कौडहा थाना बौन्डी के मजरा ठकुराइन पुरवा के निवासी असीर पुत्र रमजान अली की करीब 5:00बजे के लगभग किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से गला व हाथ की नश काट दी . इस घटना की सूचना पर बौन्डी पुलिस को जब मिली ,तो तत्काल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की गई. मौके पर क्षेत्राधि
Share:
बहराइच: लगातार हो रही घटनाओं से कांपा बौन्डी क्षेत्र
Read in your preferred language.
बहराइच/बौंडी: ग्राम पंचायत कौडहा थाना बौन्डी के मजरा ठकुराइन पुरवा के निवासी असीर पुत्र रमजान अली की करीब 5:00बजे के लगभग किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेरहमी से गला व हाथ की नश काट दी . इस घटना की सूचना पर बौन्डी पुलिस को जब मिली ,तो तत्काल अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की गई. मौके पर क्षेत्राधिकारी महसी भी पहुंचे और स्थित सम्भाली . लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से लोगों मे दहशत का माहौल है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह हो रही घटनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले सभी लोगों को चाहिए कि गांव व बाजारों में ऐसे संदिग्ध लोगों को देखे तो पुलिस को सूचना जरुर दे . आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही दो मासूम बच्चों की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी और चौबीस घंटे भी नहीं बीते की फिर माँ बेटे की लाश मिली थी. जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है . द दस्तक 24 जिला ब्यूरो चीफ बहराइच अनिल कुमार मौर्य