Tuesday, 15 September 2026 | 3:50 AM
उत्तर प्रदेश

बहराइच: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा किया गया थाना सुजौली का औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बहराइच: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना सुजौली का औचक निरीक्षक किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, थाने की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजि
Share:
बहराइच:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा किया गया थाना सुजौली का औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Read in your preferred language.
बहराइच: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा थाना सुजौली का औचक निरीक्षक किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, हवालात, मालखाना, मेस, थाने की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण कर जरूरी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अपराध रजिस्टर, महिला उत्पीड़न रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, एनसीआर रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित होने वाले अपराधों के विषय में पूछताछ की गई। समस्त रजिस्टर्स, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने के लिए निर्देशित किया गया। मालखाना के निरीक्षण के दौरान विभिन्न मुकदमों से संबंधित माल मुकदमाती के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख रखाव के संबंध में निर्देश दिए गए। नियमित रूप से ड्यूटी के दौरान गस्त, पिकेट या अन्य किसी भी प्रकार की शांति-व्यवस्था ड्यूटी के लिए पुलिसकर्मियों को शत प्रतिशत सशस्त्र भेजने के संबंध में भी निर्देश दिए गये। थाने पर दाखिल विभिन्न मुकदमों से संबंधित वाहनों व अन्य माल का विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। कोरोना के बढते संक्रमण के दृष्टिगत कोविड केयर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा थाना परिसर के नियमित सैनीटाइजेशन तथा साफ-सफाई कराने, पुलिसकर्मियों को डियूटी के दौरान मास्क, ग्लब्स आदि सुरक्षा उपकरण धारण कर डियूटी करने, जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण करने के भी निर्देश दिये गये।