Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
उत्तर प्रदेश

बहराइच:गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म

खैरीघाट (बहराइच): क्षेत्र के धर्मकुंडा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से प्रसव सकुशल हुआ। प्रसव के बाद महिला व नवजात दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य के
Share:
Read in your preferred language.

खैरीघाट (बहराइच): क्षेत्र के धर्मकुंडा गांव निवासी एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंस कर्मियों की सूझबूझ से प्रसव सकुशल हुआ। प्रसव के बाद महिला व नवजात दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंटहा में भर्ती कराया गया है।विकास खंड शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धर्मकुंडा निवासी महिला लकी सिंह पत्नी मोहित सिंह को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजनों ने गांव की आशा को बुलाया और एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंटहा ले जाने लगे। रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में तैनात ईएमटी आलोक कुमार व चालक लोकनाथ वर्मा ने समझदारी का परिचय देते हुए सड़क किनारे एंबुलेंस खड़ी कर महिला का प्रसव कराया। ईएमटी आलोक कुमार ने बताया कि महिला के घर से स्वास्थ्य केंद्र की दूरी नौ किलोमीटर है। प्रसव पीड़ा अधिक होने पर रास्ते में ही प्रसव कराने के बाद दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी इंटहा में भर्ती कराया गया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

सवांददाता: अनिल मौर्य