भारत
बहराइच:आगामी होली त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
मिहींपुरवा(बहराइच)-मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के संग मोतीपुर थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक करते हुए होलिका दहन के स्थान को लेकर अपने अपने हल्के के सभी सिपाहियों से विवादित जमीन को चिन्हित करते आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं
Read in your preferred language.
मिहींपुरवा(बहराइच)-मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों के संग मोतीपुर थाना प्रभारी ने शांति समिति की बैठक करते हुए होलिका दहन के स्थान को लेकर अपने अपने हल्के के सभी सिपाहियों से विवादित जमीन को चिन्हित करते आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव ने किया।इस बैठक में गायघाट,कंजड़वा नौसर गुमटिहा में विवाद होने की समस्या सामने आई। जिसको लेकर थाना प्रभारी ने मौके पर सिपाहियों को स्थान चिन्हित करते हुए मौके पर भेजकर समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।इसके उपरांत आए हुए सभी ग्राम प्रधानों से जिससे त्योहार में आ रही समस्या की जानकारी लेते हुए हल्के के सिपाहियों को बुलाकर समस्या का समाधान कराने किया गया।इस अवसर पर सभी ग्राम प्रधान,मोतीपुर पुलिस टीम के साथ तहसील क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।