Monday, 14 September 2026 | 11:57 PM
भारत

बहराइच :  एनआरएलएम की बैंक सखी मतदाताओं को करेंगी जागरूक

बहराइच :  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान दिवस 27 फरवरी को शत प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैंक सखियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान निर्देश दिया कि बैंक सखी अपने कार्य क्
Share:
बहराइच :  एनआरएलएम की बैंक सखी मतदाताओं को करेंगी जागरूक
Read in your preferred language.
बहराइच :  विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में मतदान दिवस 27 फरवरी को शत प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बैंक सखियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान निर्देश दिया कि बैंक सखी अपने कार्य क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण कर महिला समूहों की बैठक कर उन्हें जागरूक करे कि मतदान दिवस 27 फरवरी को समस्त मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी सहभागिता सुनिश्चित होने से हमारा लोकतंत्र सशक्त होगा। आप लोग अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाताओं को नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर पीडीडीआरडीए अनिल कुमार सिंह, डीसी एनआरएलएम संजय सिंह, बैंक सखी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।