भारत
बहराइच: सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय गोरखपुर जोन के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच श्रीमती सुजाता सिंह द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित/अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। वादी संवाद दिवस में थाने पर लंबित विवेचनाओं के वादी व
Read in your preferred language.
अपर पुलिस महानिदेशक महोदय गोरखपुर जोन के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच श्रीमती सुजाता सिंह द्वारा जनपद के सभी राजपत्रित/अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रत्येक बुधवार को सभी थानों पर वादी संवाद दिवस आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। वादी संवाद दिवस में थाने पर लंबित विवेचनाओं के वादी व विवेचक से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा विवेचनाओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में अभियान चलाया जाएगा। इसके सम्बंध में पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा रोस्टर जारी कर वादी संवाद दिवस को सफल बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। वादी संवाद दिवस पर जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी रोस्टर में दिए गए अपने सर्किल के थाने पर तथा थानों में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा वादी समाधान दिवस का आयोजन कराकर विवेचनाओं का निस्तारण कराया जाएगा तथा जमीन सम्बन्धी प्रकरणो में बीट प्रभारी व समस्त बीट आरक्षी उपस्थिति भी वादी संवाद दिवस पर सुनिश्चित कराएंगे।