Tuesday, 15 September 2026 | 12:22 AM
उत्तर प्रदेश

बहराइच:प्लाई लदे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।

बहराइच की तरफ से ट्रक प्लाई लादकर सीतापुर की तरफ जा रही थी। हरदी थाना क्षेत्र के बहराइच सीतापुर मार्ग पर गुरुवार शाम को 7.30 बजे अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालक ने पुल पर ही ट्रक रोक दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसक
Share:
बहराइच:प्लाई लदे ट्रक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग।
Read in your preferred language.

बहराइच की तरफ से ट्रक प्लाई लादकर सीतापुर की तरफ जा रही थी। हरदी थाना क्षेत्र के बहराइच सीतापुर मार्ग पर गुरुवार शाम को 7.30 बजे अचानक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक में आग देख राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। ट्रक चालक ने पुल पर ही ट्रक रोक दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके चलते आवागमन रुक गया। सीतापुर और बहराइच से आने वाले वाहनों की कतार लग गई।

लगभग छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों को सूचना देकर बुलवाया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाया गया। इसके बाद रात 8.15 बजे आवागमन बहाल हो सका। हालांकि ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। आग बुझाने के बाद आवागमन बहाल कर दिया गया है।